कुश्ती में, भारत के पहलवान चिराग ने अल्बानिया के तिराना में अंडर 23 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने कल रात पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में किर्गिस्तान के अब्दिमलिक कराचोव को 4-3 से हराया। भारतीय पहलवानों ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में नौ पदक हासिल किए।





