insamachar

आज की ताजा खबर

Prime Minister Modi expressed deep grief over the demise of famous playback singer P. Jayachandran
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसिद्ध पार्श्व गायक पी. जयचंद्रन के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध पार्श्व गायक पी. जयचंद्रन के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया: “श्री पी. जयचंद्रन जी को मधुर आवाज़ का वरदान प्राप्त था, जो विभिन्‍न भावनाओं की विस्तृत श्रृंखला को व्यक्त करती थी। अनेक भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी। उनके निधन से मुझे अत्‍यन्‍त दुख हुआ। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *