insamachar

आज की ताजा खबर

Delhi Police
भारत

दिल्ली पुलिस आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रही है

दिल्ली पुलिस आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर आज किंग्स्वे कैंप के परेड ग्राउंड में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और दिल्ली पुलिस के आयुक्त संजय अरोड़ा की उपस्थिति में भव्य परेड का आयोजन किया गया।

इस मौके पर गृह राज्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल में से एक है और यह अपराध नियंत्रण में मानदंड कायम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस साइबर अपराधों का सक्रियतापूर्वक समाधान कर रही है। नित्यानंद राय ने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस की भूमिका की सराहना की।

यह बल संगठित अपराध व साइबर अपराध से निपटने तथा महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने हेतु मजबूत स्‍तंभ के रूप में कार्य कर रहा है। साइबर क्राइम एक चुनौतियां हैं लेकिन दिल्‍ली पुलिस बड़ी तत्‍परता से उसमें काम कर रही है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *