पाकिस्तान में ट्रेन हाईजेक घटना में तीस सुरक्षाकर्मी मारे गए, 214 लोगों को बंधक बनाया गया
पाकिस्तान में अलगाववादी संघर्ष में बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने कल पेशावर जाने वाली एक ट्रेन पर हमला करके लगभग 450 यात्रियों को बंधक बना लिया। बाद में उन्होंने नागरिक बंधकों को रिहा कर दिया। अलगावादियों ने सैन्य कर्मियों सहित 214 लोगों को बंदी बना रखा है। अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी-बीएलए ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने कहा है कि हमले में 30 से अधिक सैन्यकर्मी मारे गए। हमले के समय यह रेलगाडी क्वेटा से पेशावर जा रही थी।