मौसम विभाग ने तटवर्ती और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में भी तेज बाऱिश जारी रहने की संभावना है। दिल्ली, आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब और राजस्थान में अगले दो-तीन दिन के दौरान गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
insamachar
आज की ताजा खबर