आज पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण पूरे भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ेगा। चंद्रग्रहण आज रात आठ बजकर 58 मिनट से शुरू होकर कल तड़के सुबह दो बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के साथ ही एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में भी चंद्र ग्रहण पूरी तरह नजर आयेगा। एक दुर्लभ खगोलीय घटना एक दशक में सबसे लंबे ग्रहणों में से एक होगी। इसकी अवधि भारत में 82 मिनट की होगी और चंद्र ग्रहण पाँच घंटे से अधिक समय तक रहेगा। पृथ्वी के सूर्य और चंद्रमा के बीच आने पर चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। यह घटना केवल पूर्णिमा के दिन ही होती है। इसके अंतर्गत पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा तीनों एक रेखा में होते हैं।