insamachar

आज की ताजा खबर

government will develop over 500 data labs under the India AI Mission to make India a global leader in AI
बिज़नेस

सरकार भारत को AI में विश्‍वस्‍तर पर अग्रणी बनाने के लिए इंडिया AI मिशन के तहत पांच सौ से अधिक डेटा लैब विकसित करेगी

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि डिजिटल निजी डेटा संरक्षण नियमों को अंतिम रूप दे दिया गया है और आने वाले दिनों में इन्‍हें जारी कर दिया जाएगा। उन्‍होंने इंडिया ए.आई इम्पैक्ट समिट 2026 का लोगो जारी करते हुए कहा कि इसकी रूपरेखा तय करने के लिए तीन हजार से अधिक परामर्श किए गए।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत में अभी 38 हज़ार से अधिक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट-जीपीयू हैं और निकट भविष्य में इनकी संख्‍या बढेगी। उन्‍होंने कहा कि पांच सौ ​​से अधिक डेटा और एआई लैब के विस्तार से समावेशी विकास, व्‍यापक प्रौद्योगिकी तथा एआई और इलेक्ट्रॉनिकी में वैश्विक नेतृत्व संभव होगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत अगले वर्ष एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और विभिन्न देशों के शासनाध्यक्ष इसमें भाग लेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *