insamachar

आज की ताजा खबर

Santiago Women Junior World Cup
खेल

हॉकी इंडिया ने 25 नवम्‍बर से सैंटियागो महिला जूनियर विश्वकप के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की

हॉकी इंडिया ने आज आगामी एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह विश्वकप 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक चिली के सैंटियागो में आयोजित किया जाएगा। ज्योति सिंह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी। 20 सदस्यों की इस टीम में 18 खिलाड़ी और दो वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं। भारत को जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया के साथ पूल-सी में रखा गया है। टीम को भारतीय कोच और पूर्व फील्ड हॉकी खिलाड़ी तुषार खांडकर प्रशिक्षित करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *