केंद्र सरकार ने दिल्ली-NCR में सरकारों को वायु प्रदूषण के बीच खेल स्पर्धाएं स्थगित करने को कहा
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आस-पास के राज्यों की सरकारों को नवंबर और दिसंबर में स्कूली खेल प्रतियोगिताओं को टालने के लिए पत्र लिखा है। बढते वायु गुणवत्ता सूचकांक के संबंध में कल एक बैठक में आयोग ने गंभीर स्वस्थ्य समस्यों से निपटने के लिए यह फैसला लिया। इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक चार सौ दर्ज किया गया। खराब वायु गुणवत्ता के बीच राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में ग्रैप के तीसरे चरण को लागू किया गया है।




