insamachar

आज की ताजा खबर

Indian Air Force evacuates 335 Indian passengers stranded at Colombo airport due to Cyclone Ditwa from Sri Lanka
भारत मुख्य समाचार

भारतीय वायु सेना ने चक्रवात दित्वा के चलते कोलंबो हवाई अड्डे पर फंसे 335 भारतीय यात्रियों को श्रीलंका से सुरक्षित निकाला

चक्रवात दित्‍वा के चलते श्रीलंका के कोलंबो में फंसे 335 भारतीयों को सुरक्षित तिरुवनंतपुरम ले आई है। ऑपरेशन सागर बंधु के अंतर्गत चक्रवात के कारण श्रीलंका में फंसे भारतीयों को कल रात वायुसेना के विमानों से तिरुवनंतपुरम लाया गया। चक्रवात के बाद राहत सामग्री पहुँचाने, श्रीलंका गए वायुसेना के आईएल 76 और सी130जे विमानों ने कोलंबो से फंसे भारतीयों को निकालकर तिरुवनंतपुरम पहुँचाया। यहां से उनके घर के लौटने के लिए विशेष बस सेवाओं की व्यवस्था की। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, दक्षिणी वायु कमान मुख्यालय से एमआई 17 वी मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टर श्रीलंका में बचाव कार्यों के लिए तैनात किए गए थे, और गरुड़ विशेष बल भी वहाँ तैनात थे। श्रीलंका में भारतीय वायु सेना का बचाव अभियान आज भी जारी रहेगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *