insamachar

आज की ताजा खबर

International Film Festival of Kerala begins in Thiruvananthapuram today
भारत

केरल का अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव तिरुवनन्‍तपुरम में आज से शुरू

केरल का 30वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से तिरुवनंतपुरम में शुरू हो रहा है। उद्घाटन फिल्म ऐनीमैरी जैसिर की पैलेस्टाइन-36 होगी जिसने तोक्‍यो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। फिल्मोत्सव 19 दिसंबर तक चलेगा।

अगले आठ दिनों तक तिरुवनंतपुरम फिल्म महोत्सव की रौनक छाई रहेगी। इसमें 82 देशों की कुल 206 फिल्में, 26 श्रेणियों में दिखाई जानी हैं। आज विभिन्न स्थानों पर 11 फिल्में दिखाई जाएंगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुवर्ण चकोरम और रजत चकोरम पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही विभिन्न देशों की पांच फिल्में भी आज प्रदर्शित की जाएंगी।

समारोह में, मॉरिटानिया के फिल्म निर्माता और अफ्रीकी सिनेमा के विख्‍यात कलाकार अब्देर्रहमान सिसाको को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनकी पाँच फ़िल्में जिनमें ऑस्कर के लिए नामित टिम्बकटू और गोल्डन बेयर के लिए नामित ब्लैक टी शामिल हैं। द ग्लोबल ग्रियोट: सिसाकोज़ सिनेमैटिक जर्नी’ श्रेणी के अंतर्गत दिखाई जाएँगी। एनीमैरी जैसिर की फ़िल्म फ़िलिस्तीन 36, जो फ़िलिस्तीनी लोगों के संघर्ष के बारे में बात करती है, समारोह की उद्घाटन फ़िल्म होगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *