दुनिया भर में नववर्ष 2026 धूमधाम से मनाया जा रहा है। नववर्ष 2026 सबसे पहले प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप देश, किरिबाती, में मनाया गया। इस अवसर पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्काई टॉवर पर शानदार आतिशबाजी की गई।
न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, जापान, हांगकांग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, अन्य मध्य पूर्वी और अफ्रीकी देशों, रूस और तुर्कीए सहित कई देशों में लोगों ने पारंपरिक उत्सवों और हर्षोल्लास के साथ नए साल का स्वागत किया।





