insamachar

आज की ताजा खबर

US President Donald Trump claimed to have captured the Venezuelan president
अंतर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने बताया है कि वेनेजुएला की राजधानी कराकस में उनके निर्देश पर सैन्य अभियान चलाया गया। फ्लोरिडा में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अमरीकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए कराकस में स्थित एक किलेबंद सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया।

मेरे निर्देश पर अमरीका की सशस्त्र सेनाओं ने वेनेजुएला की राजधानी में एक असाधारण सैन्य अभियान चलाया। अमरीकी सेना ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। ये एक ऐसी कार्रवाई थी जिसे लोगों ने द्वितीय युद्ध के बाद से नहीं देखा था। कराकस में सैन्य बलों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया ताकि निकोलस मादुरो को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।

ट्रम्प ने बताया कि जब तक वेनेजुएला की सत्ता सुरक्षित, उचित और न्यायसंगत हाथों में नहीं आती, तब तक अमरीका वहां का शासन संभालेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस कार्रवाई की तुलना ईरान के खिलाफ हुई अमरीकी सैन्य कार्रवाइयों से की, जिनमें परमाणु ठिकानों पर हमले शामिल थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को अब अमरीकी न्याय का सामना करना पड़ेगा। उन पर न्यूयॉर्क में नशीले पदार्थों से संबंधित आतंकवाद के आरोप में मुकदमा चलाया गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया कि वेनेजुएला, अमरीका में प्रवेश करने वाले अवैध मादक पदार्थों का एक प्रमुख स्रोत है। उन्होंने राष्ट्रपति मादुरो को एक तानाशाह बताते हुए वेनेजुएला के राजनीतिक और सैन्य नेताओं को चेतावनी दी कि अगर वे विरोध करते हैं तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होगा। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अब स्वतंत्र है और इस अभियान के बाद अमरीका सुरक्षित और मजबूत राष्ट्र बन गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *