insamachar

आज की ताजा खबर

Aircraft Accident Investigation Bureau will investigate the plane crash that occurred during landing in Odisha
भारत

ओडिशा में लैंडिंग के समय हुई विमान दुर्घटना की जांच करेगा विमान दुर्घटना जांच ब्‍यूरो

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा है कि विमान दुर्घटना जांच ब्‍यूरो ओडिशा में लैंडिंग के समय हुई विमान दुर्घटना की जांच करेगा। महानिदेशालय ने बताया कि कल राउरकेला के निकट इंडिया-वन एयर सेसना विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था।

विमान ने कल दोपहर भुवनेश्‍वर से उड़ान भरी थी। कुछ ख़राबी आने के कारण लगभग एक बजकर बीस मिनट पर इसे कंसोर के निकट उतरना पड़ा। महानिदेशालय ने बताया कि यह स्‍थल राउरकेला हवाई अड्डे से लगभग 15-20 किलोमीटर पहले है। विमान में सवार चार यात्री और चालक दल के दो सदस्‍य सुरक्षित हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *