तटरक्षक बल ने अरब सागर के भारतीय जलक्षेत्र में चालक दल के 9 सदस्यों के साथ पाकिस्तानी नाव को पकड़ा
तटरक्षक बल ने अरब सागर में भारतीय समुद्री सीमा में पाकिस्तानी नौका अल–मदीना को पकडा है। मछली पकडने वाली इस नाव में चालक दल के 9 सदस्य सवार थे। पाकिस्तान की नाव ने भागने का प्रयास किया लेकिन तटरक्षक बल ने नाव को रोका और उसकी तलाशी ली। इसके बाद नाव को पोरबंदर बंदरगाह ले जाया गया।





