insamachar

आज की ताजा खबर

BJP acting president Nitin Naveen has filed his nomination for the president post
भारत

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा के संसदीय दल बोर्ड के अन्य सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के नाम का प्रस्ताव रखा था। नामांकन प्रक्रिया आज शाम पूरी हो गई।

नामांकन प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में शुरू हुई।

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज शाम समाप्‍त हो गई। यह प्रक्रिया 2 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक जारी रही। इसके बाद पत्रों की जांच हुई और नाम वापस लिए गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से बने समूह द्वारा किया जाता है। वर्तमान में, यह पद केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के पास है। जेपी नड्डा को जून 2019 में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में जनवरी 2020 में उन्हें निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुना गया, उन्होंने तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह का स्थान लिया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *