insamachar

आज की ताजा खबर

Five people died in the crash landing of a charter plane traveling from Mumbai to Baramati; Deputy Chief Minister Ajit Pawar was on board the plane.
भारत

नागर विमानन मंत्रालय ने बारामती के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना के बाद तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू की

नागर विमानन मंत्रालय ने बारामती के पास हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे के बाद, सभी आवश्यक प्रतिक्रिया और जांच तंत्रों को तुरंत सक्रिय कर दिया। एक संपूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करना मंत्रालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दिल्ली स्थित विमान दुर्घटना जांच ब्‍यूरो (एएआईबी) के तीन अधिकारियों की एक टीम और मुंबई स्थित नागर विमानन महानिदेशालय के तीन अधिकारियों की एक अन्य टीम 28 जनवरी को दुर्घटनास्थल पर पहुंची। एएआईबी के महानिदेशक जी.वी.जी. युगंधर भी उसी दिन घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

नागर विमानन मंत्रालय निर्धारित समय सीमा के भीतर, स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच पूरी करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

यह जांच एएआईबी नियम, 2025 के नियम 5 और 11 के अनुसार शुरू की गई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *