insamachar

आज की ताजा खबर

Delhi government has approved projects worth Rs 728 crore for the rapid development of the Trans-Yamuna region of the national capital
भारत

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के ट्रांस–यमुना क्षेत्र के तेज विकास के लिए 728 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्‍वीकृति दी

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के ट्रांस-यमुना क्षेत्र के तेज विकास के लिए 728 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्‍वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्रांस-यमुना क्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक के दौरान बजट आवंटन की घोषणा की।

दिल्‍ली राज्‍य में आपको जितनी भी दिक्‍कतें आ रही हैं, उन सबको पर्मानेंट समाधान हम देंगे। ट्रांस-यमुना विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी विधायकों के प्रस्ताव महत्वपूर्ण हैं।

जमना पार में आठ सौ करोड़ रुपये के काम आज सेंक्‍शन किए हैं, मेनली सब-कॉन्सेंसिज़ में रोड्स के लिए। इस बारी हमने एन.सी.आर. को प्रयोरिटी रखा है और नेक्‍स्‍ट ईयर हम बड़े प्रोजेक्‍ट्स भी जो है वो ईस्‍ट दिल्‍ली में लाएंगे। कहीं एलिवेटेड रोड़ के ऊपर डिस्‍कशन चल रहा है, हैबिटेड सेंटर के ऊपर डिस्‍कशन चल रहा है। तो कई बड़े प्रोजेक्ट्स जमना पार में आएंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *