भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी–ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का पांचवा और अंतिम मैच आज शाम सात बजे से तिरुवनन्तपुरम में खेला जाएगा। विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि भारत श्रृंखला में तीन–एक की निर्णायक बढ़त पहले ही हासिल कर चुका है।





