insamachar

आज की ताजा खबर

India began their campaign in the ICC T20 Cricket World Cup with a victory over the USA.
खेल

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने अमेरिका को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की

भारत ने टी-20 क्रिकेट विश्व कप में अमरीका को 29 रन से हरा दिया है। खिताब के प्रबल दावेदार वर्तमान चैम्पियन भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरूआत आसान जीत के साथ की है। अमरीका ने टॉस जितकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने सात विकेट सिर्फ 118 रन पर गवां दिये थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर पर डटे रहकर चार छक्के और दस चौकों की मदद से 49 गेंदों में 84 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 161 रन के स्कोर पर पहुंचाया। जवाब में अमरीका की टीम आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। मोहम्मद सिराज ने तीन, अर्शदीप और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ़ द मैच सूर्यकुमार यादव रहे। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के साथ होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *