insamachar

आज की ताजा खबर

Delhi government flagged off 500 electric buses today
भारत

दिल्ली सरकार ने आज 500 इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया

दिल्ली सरकार ने आज 500 इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली-पानीपत बस सेवा की शुरूआत भी की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अब बसों की कुल संख्या चार हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने वर्ष 2028 तक इन बसों की संख्‍या 14 हजार से अधिक होने की आशा व्‍यक्‍त की है। मुख्‍यमंत्री ने दिल्ली में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू करने की बात भी कही।

इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 18 वर्षों के अंतराल के बाद दिल्ली सरकार ने अंतरराज्यीय बस सेवाओं को पुनः आरंभ किया है। इससे पड़ोसी राज्यों की यात्रा करने वाले लोगों की या्त्रा भी आरामदायक होगी। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार का एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इसके अंतर्गत, सरकार 2 मार्च तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी तथा कई पहलों का उद्घाटन करेगी। दिल्ली सरकार इस महीने की 21 तारीख को अपने एक वर्ष के कार्यकाल की रिपोर्ट भी जारी करेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *