इस्रायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से मुलाकात की
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से मुलाकात की। यह बैठक बंद कमरे में लगभग तीन घंटे तक चली। बैठक के बाद नेतन्याहू ने कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में बैठक को बेहतरीन बताया, लेकिन कहा कि कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने परमाणु समझौते की दिशा में प्रयास करते हुए ईरान के साथ बातचीत जारी रखने का संकेत दिया।





