insamachar

आज की ताजा खबर

BNP wins two-thirds majority in Bangladesh general election
अंतर्राष्ट्रीय

बीएनपी ने बांग्‍लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया

बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी-बीएनपी ने बांग्‍लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी ने अब-तक घोषित दो सौ 97 सीटों के परिणाम में से दो सौ नौ सीटें जीती हैं। तीन सौ सदस्‍यों वाली संसद में सरकार बनाने के लिए एक सौ इक्‍यावन सीट की आवश्‍यकता होती है।

जीत के बाद बीएनपी के अध्‍यक्ष तारिक रहमान ने समर्थकों को धन्‍यवाद दिया और पार्टी नेताओं के साथ सत्‍ता हस्‍तांतरण पर चर्चा की। स्‍थायी समिति के सदस्‍य आमिर खसरू महमूद चौधरी ने बताया कि शपथ-ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *