श्रीलंका ने टी-20 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप बी मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई किया
श्रीलंका ने टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सुपर आठ स्टेज के लिए क्वालीफाई किया। कल रात पल्लेकेले में, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, श्रीलंका ने 18 ओवरों में सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर मैच जीत लिया। पथुम निसांका ने टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ा जो सिर्फ 52 गेंदों में आया। वहीं, कुसाल वैंडिस ने अर्ध शतक लगाया। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया को मिशेल मार्श और ट्रैविस हेड के तेज अर्धशतकों ने मजबूत शुरुआत दिलाई। लेकिन मध्य ओवरों में श्रीलंकाई स्पिनरों ने रन गति पर लगाम कस दी। दुशान हेमंथा ने तीन विकेट और दुशमंथा चमीरा ने दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर ही पर रोक दिया।





