insamachar

आज की ताजा खबर

Incessant rain in Bihar for the past 24 hours has severely affected normal life in many parts of the state.
भारत मौसम

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और राजस्थान में दिन भर तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्‍सों में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के तटीय और ओडिशा में घना कोहरा संभावना है। कल तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों, मध्य भारत और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *