निर्वाचन आयोग ने आज 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अधिसूचना 26 फरवरी होगी और नामांकन 5 मार्च तक दाखिल किए जा सकते हैं। मतदान 16 मार्च को कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और शरद पवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार सहित कई नेता सदन में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।





