insamachar

आज की ताजा खबर

President of Spain Pedro Sanchez met PM Narendra Modi in New Delhi today.
भारत

स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन मित्रता को प्रगाढ़ बनाने और विशेषकर रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देश वर्ष 2026 को भारत–स्पेन संस्कृति, पर्यटन और एआई वर्ष के रूप में मना रहे हैं।

‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “दिल्ली में राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ के साथ सार्थक मुलाकात हुई। भारत–स्पेन मित्रता को प्रगाढ़ बनाने और विशेषकर रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। हमारे देश वर्ष 2026 को भारत–स्पेन संस्कृति, पर्यटन और एआई वर्ष के रूप में मना रहे हैं। इससे जनता के बीच परस्‍पर संपर्क और मजबूत होंगे। यह देखकर खुशी हुई कि विश्वविद्यालयों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इससे भी हमारे लोगों के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

यूरोपीय संघ के साथ हुआ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) स्पेन के साथ आर्थिक साझेदारी पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव डालेगा और हमारे देशों के लोगों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *