insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi
अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर रॉब जेटेन को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर रॉब जेटेन को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने विभिन्न सेक्‍टरों में भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापक संबंधों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों और उनके लोगों के बीच परस्‍पर बढ़ते संबंधों को और गति देने के लिए रॉब जेटेन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा; रॉब जेटेन को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। भारत और नीदरलैंड विभिन्न सेक्‍टरों में व्यापक संबंध साझा करते हैं। मैं दोनों देशों और लोगों के बीच बढ़ते संबंधों को और गति प्रदान करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *