प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस्रराइल के दो दिन के दौरे पर तेल अवीव पहुंचे। इस्रराइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई अड्डे पर बेन्यामिन नेतन्याहू और सारा नेतन्याहू द्वारा स्वागत करने पर अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे द्विपक्षीय चर्चाओं में शामिल होने और ऐसे सार्थक परिणाम प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं जो भारत-इस्राइल मित्रता को और मजबूत करेंगे।





