भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सात दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025-26 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर सात दशमलव छह प्रतिशत रहने का अनुमान है। वर्ष 2024-25 में यह सात दशमलव एक प्रतिशत थी।
मंत्रालय ने कहा कि लगातार तीन वित्त वर्षों में अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ प्रदर्शन में विनिर्माण क्षेत्र का प्रमुख योगदान रहा है। इस क्षेत्र ने वित्तवर्ष 2023-24 और 2025-26 में दोहरे अंकों की वृद्धि दर हासिल की है।





