कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिन की यात्रा पर आज मुंबई पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्नी की पदभार ग्रहण करने के बाद यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, कनाडा के प्रधानमंत्री मुंबई में दो दिन रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्नी भारतीय और कनाडा के हितधारकों के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। उनकी बैठकों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उद्योग और वित्तीय विशेषज्ञ, शिक्षक और भारत स्थित कनाडा पेंशन फंड के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पहली मार्च को, प्रधानमंत्री कार्नी नई दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री कार्नी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता दो मार्च को होगी।





