insamachar

आज की ताजा खबर

Amid rising tensions in West Asia, PM Narendra Modi chaired a meeting of the Cabinet Committee on Security.
भारत मुख्य समाचार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति बैठक की अध्‍यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कल शाम सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक हुई, जिसमें पश्चिम एशिया में बदल रही स्थिति की समीक्षा की गई।

समिति (सीसीएस) को 28 फरवरी को ईरान में हुए हवाई हमलों और उसके बाद कई खाड़ी देशों में हुए हमलों से बढ़ी तनावपूर्ण स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। समिति ने इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

सीसीएस ने इस इलाके से होकर यात्रा कर रहे भारतीय यात्रियों तथा निर्धारित परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को हो रही कठिनाइयों की भी समीक्षा की, साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों पर व्यापक प्रभावों पर भी विचार-विमर्श किया।

सीसीएस ने संबंधित सभी विभागों को इन घटनाक्रमों से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता करने के लिए आवश्यक और यथासंभव कदम उठाने का निर्देश दिया। समिति ने शीघ्र शत्रुता समाप्त करने तथा बातचीत और कूटनीति की ओर लौटने के महत्व पर बल दिया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *