insamachar

आज की ताजा खबर

India beat West Indies to seal ICC T20 World Cup semi-final berth
खेल

भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की

टी-20 क्रिकेट विश्वकप के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कल रात भारत में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। कोलकाता की ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में संजू सैमसन की 50 गेंद पर नवाज 97 रन की परी की बदौलत भारतीय टीम ने चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। संजू ने अपनी पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल बुधवार को ईडन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा। वही दूसरा सेमीफाइनल बृहस्पतिवार को मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। दोनों माचो के विजेता 8 मार्च को अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेलेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *