insamachar

आज की ताजा खबर

Opposition gives notice of no-confidence motion against Lok Sabha Speaker Om Birla
भारत

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से; लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। यह चरण अगले महीने की दो तारीख तक चलेगा। लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। कांग्रेस के तीन सांसद मोहम्मद जावेद, के. सुरेश और मल्लु रवि यह प्रस्ताव रखेंगे। यदि आज लोकसभा में इस प्रस्ताव पर चर्चा होती है, तो ओम ओम बिरला सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे और सदस्यों के साथ बैठेंगे।

बजट सत्र के पहले चरण के दौरान, विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को हटाने संबंधी नोटिस, लोकसभा महासचिव को दिया था। नोटिस में विपक्ष ने ओम बिरला पर सदन में भेदभाव करने का आरोप लगाया था। इस नोटिस पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, वाम दलों और अन्य दलों के कुल 118 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस इसमें शामिल नहीं है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए, व्हिप जारी किया है, जिसमें उन्हें मंगलवार तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *