तेल की कीमतें पिछले साढ़े तीन वर्ष में पहली बार एक सौ अमरीकी डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची
तेल की कीमतें पिछले साढ़े तीन वर्ष में पहली बार एक सौ अमरीकी डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। मध्य-पूर्व में ईरान युद्ध के कारण तेल का उत्पादन और परिवहन बाधित हुआ है। एक बैरल ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत कल एक सौ एक दशमलव एक-नौ डॉलर तक पहुंच गई। शुक्रवार की कीमत 92.69 डॉलर प्रति बैरल से यह 9.2 प्रतिशत अधिक है।
ईरानी मिसाइलों और ड्रोन हमले के भय से होर्मूज जल-डमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग बंद है। सऊदी अरब, कुवैत, ईराक, कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और ईरान से तेल और गैस निर्यात का यह मुख्य मार्ग है।
उधर सऊदी अरब ने शैबा तेल क्षेत्र को निशाना बनाने वाले एक ड्रोन मार गिराया। बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी निवासियों को निकटतम इस बात की जानकारी दी।





