insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू होगी

लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू होगी। कल सदन में कांग्रेस सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने यह प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ओम बिरला ने विपक्ष के नेता और अन्य विपक्षी नेताओं को सदन में अपने विचार रखने से रोका और विपक्षी महिला सांसदों पर निराधार आरोप लगाए। डॉ. मोहम्मद जावेद ने यह भी आरोप लगाया कि अध्‍यक्ष सदन में निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहे।

प्रस्ताव का विरोध करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन का संचालन निष्पक्ष तरीके से किया। शिवसेना के डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे और चिराग पासवान ने प्रस्ताव का विरोध किया और सदन को बाधित करने के लिए विपक्ष की आलोचना की।

इससे पहले, कांग्रेस के गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण देते समय सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष ने बार-बार बाधित किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *