insamachar

आज की ताजा खबर

PM Narendra Modi addressed the foundation stone laying ceremony of Kota Airport.
अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह भारत और चिली के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “एक सफल कार्यकाल के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा: “चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को हार्दिक बधाई। मैं भारत और चिली के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा के क्षेत्रों में हमारे सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए उनके साथ मिलकर कार्य करने के प्रति आशान्वित हूँ। एक सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं!”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *