insamachar

आज की ताजा खबर

Pakistan carried out military attacks
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तान ने काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका सहित अफगानिस्‍तान के कई प्रांतों पर सैन्‍य हमले किये

पाकिस्‍तान ने काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका सहित अफगानिस्‍तान के कई प्रांतों पर सैन्‍य हमले किये। तालिबान के प्रवक्‍ता जबीउल्‍लाह मुजाहिद ने आज इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इन हमलों में महिलाओं और बच्‍चों की मृत्‍यु हुई है। अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर तनाव बढ गया है। तालिबान ने हमलों को अफगानिस्‍तान की संप्रभुता का उल्‍लंघन बताया है। प्रवक्‍ता ने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना ने अफगानिस्‍तान पर फिर से बमबारी की।

जबीउल्‍लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि कुछ स्‍थानों पर घरों को निशाना बनाकर हमला किया गया जिनमें बच्‍चे और महिलाएं मारे गये। सेना ने रेगिस्‍तानों और इलाकों को भी निशाना बनाया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पाकिस्‍तान के सैन्‍य विमान ने कंधार अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अडडे के पास निजी विमानन कंपनी काम एयर के ईंधन भंडार पर भी हमला किया, जिससे भंडार में आग लग गई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *