insamachar

आज की ताजा खबर

Israeli attack on a health center in southern Lebanon
अंतर्राष्ट्रीय

लेबनान के दक्षिणी हिस्से में स्वास्थ्य केंद्र पर हुए इस्राएल के हमले में 12 चिकित्साकर्मी मारे गए

लेबनान के दक्षिणी हिस्से में स्वास्थ्य केंद्र पर हुए इस्राएल के हमले में 12 चिकित्साकर्मी मारे गए हैं। लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह हमला बिन्त जबील जिले के बुर्ज कलाउइया गांव में हुआ। इस हमले में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्सें और उनके सहयोगी मारे गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह कुछ ही घंटों के अंदर स्वास्थ्य क्षेत्र पर दूसरा हमला था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *