ओडिशा के कटक जिले में एस.सी.बी. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 10 रोगियों की मौत
ओडिशा में कटक स्थित एस.सी.बी. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आई.सी.यू. में आज सुबह आग लगने से दस मरीजों की मौत हो गई। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह आई.सी.यू. की पहली मंजिल में आग लगी, जहां कई रोगियों का इलाज चल रहा था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।





