insamachar

आज की ताजा खबर

LPG Consumer
भारत

सरकार ने सस्ती एलपीजी के लिए तेल कंपनियों को 2025-26 में दिया 30 हजार करोड़ रुपये मुआवजा

सरकार ने उपभोक्ताओं को सस्ती एलपीजी उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2025-26 में तेल विपणन कंपनियों को 30 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने वर्ष 2022-23 में भी तेल विपणन कंपनियों को 22 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत फिलहाल 913 रुपये है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर 300 रुपये की लक्षित सब्सिडी देने के बाद सरकार सभी पात्र लाभार्थियों को 613 रुपये प्रति सिलेंडर की प्रभावी कीमत पर सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। सुरेश गोपी ने बताया कि भारत में 25 हजार एलपीजी वितरक हैं, जिनमें से 17 हजार से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *