अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर ईरान के बिजली संयंत्रों पर बड़ा हमला करने की धमकी दी
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर तेहरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जल-डमरूमध्य को नहीं खोलता है, तो वह ईरान के बिजली संयंत्रों पर बड़ा विनाशकारी हमला करेगा और उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर देगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर यह अल्टीमेटम जारी किया, जिसमें उन्होंने ईरान को महत्वपूर्ण जलमार्ग खोलने के लिए ठीक 48 घंटे का समय दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमरीका, ईरान के विभिन्न बिजली संयंत्रों को निशाना बनाएगा, जिसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र पर हमले से होगी।





