insamachar

आज की ताजा खबर

Ceylon Petroleum Corporation
अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका की सरकारी कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बड़ी वृद्धि की

श्रीलंका की सरकारी कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बड़ी वृद्धि की है। कीमतों में 24 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। केरोसिन तेल के दाम 60 रुपये बढ़कर 255 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। कीमतों में वृद्धि के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष और वैश्विक तेल की बढ़ती कीमतों में उछाल को वजह बताया गया है। पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के बाद से दूसरी बार यह बढ़ोत्तरी हुई है। प्रमुख ईंधन श्रेणियों में कुल वृद्धि लगभग 35 प्रतिशत हो गई है, जो श्रीलंका की आयात-निर्भर अर्थव्यवस्था पर वैश्विक ऊर्जा बाजार के प्रभाव को दर्शाती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *