insamachar

आज की ताजा खबर

process of filing nomination papers for the Assembly elections in Assam, Kerala, and Puducherry will conclude this evening
चुनाव भारत

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज शाम समाप्त हो जाएगी

असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज शाम समाप्त हो जाएगी। इन दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान 9 अप्रैल को होगा। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी। उम्मीदवार 26 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। असम से हमारे संवाददाता ने बताया कि भाजपा और अन्‍य विपक्षी दलों के कई उम्‍मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे।

असम में उम्मीदवार आज दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। भाजपा और विपक्षी दलों के कई दिग्गज उम्मीदवार आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जलुकबारी सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वोटों की जांच कल होगी, जबकि उम्मीदवार 26 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को होगी। अब तक कुल 116 उम्मीदवारों ने 219 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

केरल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। केरलम् विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार आज दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन जमा करने की प्रक्रिया सुबह ग्‍यारह बजे से शुरू होगी। पर्चों की जांच कल की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 26 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। केरलम विधानसभा की 140 सीटों के लिए अब तक कुल 341 उम्मीदवारों ने पर्चें भरे हैं।

निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची आज प्रकाशित करेगा। राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस सूची में उन मतदाताओं के नाम होंगे जिनके दस्तावेजों का पूर्ण सत्यापन हो चुका है और जो निर्णय सूची में लंबित हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *