insamachar

आज की ताजा खबर

Defence Minister Rajnath Singh
भारत मुख्य समाचार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और राजीव रंजन (ललन) सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक और तारिक अनवर, सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास और समाजवादी सांसद धर्मेंद्र यादव तथा अन्य विपक्षी दलों के नेता भी बैठक में उपस्थित थे। यह बैठक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हो रही है, जिसने महत्वपूर्ण समुद्री गलियारों को बाधित कर दिया है और खाड़ी देशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

यह सर्वदलीय बैठक पश्चिम एशिया की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद संबोधन के बाद हुई। संसद में अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सरकार ने ईरान-इजराइल-अमरीका संघर्ष के प्रभाव को कम करने के लिए ईंधन, आपूर्ति श्रृंखला और उर्वरकों सहित अन्य मुद्दों पर कार्यनीतियां विकसित करने के लिए सात सशक्त समूहों का गठन किया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *