insamachar

आज की ताजा खबर

Ladakh Zojila Pass
भारत

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास पर कई वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद कई एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया और बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं। केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना में सात लोगों की मौत की पुष्टि की हैं। घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *