insamachar

आज की ताजा खबर

चुनाव भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रमुख राजनीतिक पार्टियों- लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर राज्य को भ्रष्टाचार के दुष्चक्र में फंसाने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि इन दलों की सभी नीतियां केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए हैं और उन्हें केरलम के विकास की कोई चिंता नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केवल भाजपा-एनडीए सरकार ही जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है और विकास सुनिश्चित कर सकती है।

उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया कि भाजपा-एनडीए सरकार केरलम को तेजी से एक विकसित राज्‍य में बदल देगी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जनसभा में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि केरलम के युवाओं, महिलाओं और किसानों ने भाजपा और एनडीए पर अपना भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की विकासात्मक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि केरलम की प्रगति के लिए अभूतपूर्व सहयोग दिया गया है। उन्होंने पलक्कड़ में शुरू की गई प्रमुख विकास परियोजनाओं का उल्‍लेख भी किया ।

बाद में प्रधानमंत्री त्रिशूर पहुंचे और वहां रोड शो किया। वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। रोड शो के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी विशेष रूप से तैयार वाहन में स्वराज राउंड से गुजरे और सड़क के दोनों ओर जमा लोगों का अभिवादन किया। भीषण गर्मी के बावजूद, हजारों लोग पूरे उत्साह के साथ उनका इंतजार कर रहे थे। केरल विधानसभा चुनाव अगले महीने की 9 तारीख को होंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *