वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – वैश्विक अनिश्चितता के कारण विश्व की मुद्राओं में अस्थिरता परन्तु भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्लेख करते हुए कहा कि रुपये का मूल्य बाजार से प्रेरित है और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत के व्यापक आर्थिक आधारभूत तत्व मजबूत बने हुए हैं। आज लोकसभा में रुपये के अवमूल्यन पर प्रश्नकाल के दौरान जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के आधारभूत संकेतक मजबूत हैं।
भारत की इकोनॉमी एक दम स्टॉन्ग है। हमारे फॉरन सिस्टम सिच्युएशन स्टॉन्ग है और सिस्टम डेफिसिट पांच साल में कैसे मेनटेन करते आ रहे है। इसके ऊपर पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है। हमारे फॉरन एक्सचेंज रिजर्व इतना साफ बरकरार है, सॉलिड भी है। इसके कारण आज हम डॉलर की व्यवस्था को पूरी दुनिया देख रही है। हर एक इमर्जिंग मार्केट्स का इकोनॉमी के साथ भारत की तुलना में हमारे रूपया ठीक चल रहे हैं।
निर्मला सीतारामन ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता दुनिया भर की मुद्राओं को प्रभावित कर रही है और विनिमय दर के दबाव का सामना करने वाला भारत अकेला देश नहीं है।





