बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्यविधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए हाल ही में चुने जाने के बाद संवैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
जेडीयू विधायक संजय गांधी ने नीतीश कुमार का इस्तीफ़ा विधान परिषद अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह को सौंपा। पटना में संवाददाताओं से बातचीत में वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री जी राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। ये तो एक तरह से संवैधानिक अनिवार्यता थी। सभापति जी आएंगे तब इस्तीफे पर आगे की कार्रवाई होगी। स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे इस महीने की शुरुआत में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।





