insamachar

आज की ताजा खबर

Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake expressed gratitude for India cooperation in supplying fuel to the country amidst the West Asia crisis.
भारत

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन भेजने में भारत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन भेजने में भारत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। कोलंबो में पेट्रोलियम की एक बड़ी खेप पहुंचने के बाद अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्रीलंका में ईंधन की कमी के बारे में बात की थी। शनिवार को कोलंबो में 20 हजार मीट्रिक टन डीजल और 18 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खेप पहुंचने के बाद उन्‍होंने भारत के त्वरित सहयोग के लिए धन्‍यवाद दिया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *